भाजपा के प्रहार पर आप का पलटवार, कहा- सबूत दिखाएं, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म

 

Delhi Liquor Policy Case Live News in Hindi: दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी का भाजपा पर हमला
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, “मैं BJP, उनके प्रवक्ता और उनकी एजेंसियों को चुनौती देती हूं कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया… वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली?… उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला।

जो सिसोदिया के साथ वही संजय सिंह के साथ दोहराया: आप
दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, “इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। वे अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने मनीष सिसोदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा, वहां कुछ भी नहीं मिला, लेकिन भाजपा को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है। बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का सबूत, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है।

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment