



दिल्ली-अप-टु-डेट। मुरादाबाद। प्रत्येक व्यक्ति के लिए शादी का दिन बेहद ही खास होता हैं, इस दिन के लिए लोग कई सपने सजों के रखते हैं। लेकिन हाल में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर सब लोग हैरान हो गए। 4 साल से चल रहे प्रेम प्रंसग में शादी के बाद दुल्हन ने सुहागरात के दिन अपने पति को शारीरिक संबध बनाने से इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि 4 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग से दोनों के परिजन खुश नहीं थे। हालांकि, दोनों के प्यार के आगे उनके परिजनों ने हार मान ली और धूमधाम से शादी करा दी। शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति से सुहागरात पर शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार किया तो पति समेत परिवार के सभी लोग दुल्हन की ये बात हैरान हो गए।
हालांकि, दुल्हन की बात सुनकर पहले कई लोगों को लगा कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ मजाक किया है। लेकिन दुल्हन ने पूरी तरफ से साफ कर दिया कि उसे शारीरिक संबंध बनाने बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो किसी भी कीमत पर कभी भी शारीरिक संबंधन नहीं बनाएगी, क्योंकि उसे ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है। दुल्हन की इस बात को सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने यह बात परिजनों को बताई।
परिवार के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती रही। लव मैरिज के बाद दुल्हन का सुहागरात न मनाना हर किसी को हैरान कर गया। उसका अपनी रिश्तेदारी में काफी आना-जाना था। इसी बीच मुरादाबाद निवासी युवती से उसकी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब चार साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। प्रेमी युगल ने शादी करने की बात परिजनों के सामने रखी तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इस पर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी परिजनों को दे डाली।
लड़की की धमकी सुनकर लड़के ने भी परिजनों पर दबाव बनाया। तब जाकर दोनों की शादी हुई। वहीं, दूल्हे ने बताया कि उसे सेक्स करने से डर लगता है, इसको लेकर उसका इलाज भी करवाया गया। इसके बाद लड़की अपने मायके चली गई। जहां लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसे सेक्स से डर लगता है। मुझे वापस ससुराल नहीं जाना है। मां ने उसे काफी समझाया और डॉक्टर को दिखाया। करीब 3 से 4 महीने तक लड़की का इलाज चला, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।