



दिल्ली-अप-टु-डेट। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रणबीर कपूर भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस वक्त हर तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी और उसकी तैयारियों को लेकर ही चर्चा हो रही है। अबतक शादी को लेकर कई तारीखें सामने आ चुकी हैं। अब फैंस को इंतजार है तो बस उस दिन का जब दोनों सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हलांकि अभी तक दोनों के परिवार की तरफ से उनकी शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न ही डेट का खुलासा किया गया है। वहीं अब शादी की खबरों के बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ फेम रणबीर कपूर अपना लुक छिपाते हुए स्पॉट हुए। रणबीर पूरी तरह से अपना फैस छुपाते दिखे थे। इस दौरान का रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। यहां देखें वीडियो
एक्टर रणबीर कपूर का शादी से पहले एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर को गाड़ी में बैठकर फोन यूज करते दिख रहे हैं। वहीं रणबीर ने अपने चेहरे और सिर को पूरी तरह कवर किया है। साथ ही वह पैपराजी के कई बार आवाज देने पर वह एक नजर बाहर की तरफ देखते हैं और उनकी तरफ हाथ वेव करते हुए थंब्स दिखाते हैं।
रणबीर के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने नीली शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम और गोल्फ कैप लगा रखी है। इसके अलावा उनके चेहरे पर भी डार्क ब्लू कलर का बड़ा सा मास्क पहन रखा है। रणबीर का ये लुक उनके आमतौर पर दिखने वाले लुक से काफी अलग नजर आ रहा था। रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।
ये भी पढ़े –: सोनू निगम ने ‘The Kashmir Files’ को अबतक न देखने के पीछे बताई ये बड़ी वजह