नई दिल्ली। रणवीर सिंह इस बात को सच करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं कि रणवीर सिंह जैसा लविंग और क्यूट पार्टनर मिला है। दीपिका पादुकोण सच में बेहद लकी हैं, सोशल मीडिया पर इस पावरकपल का एक नया वीडियो खूब देखा जा रहा है। गुरुवार रात को डिनर डेट पर निकला ये कपल मीडिया के कैमरों में कैद हुआ।
मुंबई के सोहो हाउस से डिनर करके बाहर निकले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पैपरीज को फोटो दे रहे थे। इसी दौरान रणवीर ने देखा कि दीपिका की जीन्स में कुछ लगा हुआ और रणवीर ने मीडिया के सामने ही दीपिका की जीन्स को साफ किया।