



दिल्ली-अप-टु-डेट। नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साइबर क्राइम की दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है, दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलो को देखते हुए एक नई पहल शुरू की है। 18 फरवरी यानी, आज उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर क्षेत्र की नीमड़ी धर्मशाला में थाना सराय रोहिल्ला के ACP राकेश त्यागी, थाना प्रभारी शीशपाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साइबर क्राइम की दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है, दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलो को देखते हुए एक नई पहल शुरू की है। जितेंद्र तिवारी और योगराज दलाल ने बताया की किस तरह से लोग टेक्नोलॉजी का इस्तमाल करके लोगो को लुटते है,और साथ ही साइबर क्राइम को लेकर क्षेत्रवासियो को जागरूक किया।
सहायक थाना प्रभारी व साइबर एक्सपर्टयोगराज दलाल ने बताया कि इस तरह से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोगो को अपने जाल में फ़साते है,आज कल इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में साइबर क्रिमिनल सक्रिय है और इंटरनेट के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेलिंग और ठगी का शिकार बना रहें है, इसके साथ ही साइबर क्राइम के मामले को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.इसके अलावा लोगों को साइबर सेफ्टी टिप्स भी बताया जा रहे हैं ताकि लोग साइबर ठगों का शिकार न हो.
थाना प्रभारी शीशपाल का कहना है की साइबर अपराध वर्तमान में बड़ी चुनौती है। सबसे पहले खुद को सचेत रखना होगा और हर तरह की ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर सावधान रहना होगा। साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम व शिकायतों को लेकर थाने पर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान हमारा उद्देश्य है। और साथ ही बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन खरीद वाले विज्ञापन व अप्रमाणित लिंक साइबर अपराध होने के बारे में भी इशारा किया। इनके प्रति हमें सचेत रहना होगा। हमारा प्रयास यह है कि हम साइबर अपराध के प्रति पुलिस को अधिक सक्षम व दक्ष बनाएं और लोगों को भी साइबर अपराध के संबंध में अधिक जागरूक करें।